छत्तीसगढ़बिलासपुर

छात्राओं के क्लास रूम तक हथियार लेकर धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्राओं के क्लास रूम तक चपड़ लेकर वहां पहुंचकर बदमाश ने छात्राओं को जान से मारने की धमकी दी। मामले पर पुलिस ने तत्काल आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला कुछ इस प्रकार है कि कोनी पुलिस उस समय सन्न रह गई जब उसे फोन कर यह बताया गया कि इंजीनियरिंग कॉलेज क्लासरूम के सामने कोई व्यक्ति धारदार चापड़ लेकर कॉलेज की छात्राओं को डरा रहा है। और उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और तुरंत एक टीम मौके पर पहुंची जिन्होंने तिल्दा नेवरा निवासी 20 वर्षीय सृजन मिश्रा को‌ मौके पर धारदार चापड़ के साथ पकड़ लिया। आरोपी के, खिलाफ 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। हालांकि पुलिस ने यह नहीं बताया की वर्तमान में कोनी क्षेत्र में रहने वाला सृजन मिश्रा आखिर क्यों चापड़ लेकर इंजीनियरिंग कॉलेज क्लासरूम तक पहुंच गया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!