छत्तीसगढ़बिलासपुर

छात्रा को परेशान करने वाले बाप-बेटे गिरफ्तार, दोनों जेल दाखिल

सुरेश सिंह वैस/बिलासपुर ।रविवार की शाम सीपत क्षेत्र मोहल्ले के नल में पानी लेने के लिए गई पीड़ित छात्रा के साथ छेड़ खान की किए जाने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।उक्त संबंध में छात्रा ने बताया कि सीपत में रहने वाले सुनील कुमार सूर्यवंशी (27) ने उससे छेड़खानी की। इसका विरोध करने पर युवक ने छात्रा की पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान छात्रा ने शोर मचाया तो युवक का पिता राधेश्याम सूर्यवंशी (58) वहां पर आ गया। उसने अपने बेटे का पक्ष लेते हुए से मारपीट करते हुए छेड़खानी की। इस दौरान गांव के लोग भी वहां पहुंच गए। इसे देखते हुए पिता-पुत्र वहां से चले गए। छात्रा ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। डीएसपी उदयन बेहार ने बताया कि सीपत क्षेत्र में रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा ने छेड़खानी की शिकायत की है। इस पर पुलिस ने छेड़खानी और मारपीट का अपराध दर्ज कर पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित पिता-पुत्र को न्यायालय में पेश किया है जहां से उन्होंने न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!