बिलासपुर 28 मार्च 2026/ जिला न्यायालय में उस समय हड़कंप मच गया जब डार्क वेब की सहायता से एक बार फिर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। कोर्ट में बम होने की अफवाह से लाव लस्कर के साथ सीधे कोर्ट पहुंची पुलिस टीम ने स्कैनिंग शुरू कर दी। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस को कुछ नहीं मिला।
कोर्ट को उड़ाने की धमकी की पुनरावृत्ति क्यों ? क्या यह किसी की शरारत
न्यायधानी में हर महीने कोर्ट को बम से उड़ाने की फर्जी मेल मिल रही है। जहां मेल बम से पूरा पुलिस महकमा हिल जा रहा है, वहीं कोर्ट रूम के कामकाज – पर बूरा असर पड़ रहा है। शुक्रवार की सुबह 10.30 को कोर्ट के मेल में एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा ईमेल के जरिए भेजी गई इस धमकी के बाद पूरे न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया और आनन-फानन में कर बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड को मौके पर भेजा गया। सुरक्षा एजेंसियां कोर्ट के हर कोने की सघन जांच कों करती रही और करीब 3 घंटे के के बाद भी पुलिस को कोई संदिग्ध बम नहीं मिला। ऐसे ही बार बार कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से अब पुलिस के लिए यह चुनौती है कि इसकी सघन जांच का आरोपी की पतासाजी करें और ऐसे अपराधिक कार्य की पुनरावृत्ति पर अंकुश लगाए।
बाधित होता है कार्य
बार-बार मिल रही धमकियों ने कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। सुरक्षा के लिहाज से प्रवेश द्वारों पर भी निगरानी बढ़ा दी जा रही है। संदिग्ध वस्तुओं की जांच की जा रही है. जिससे अप्रिय घटना को टाला जा सके। कोर्ट में रोजाना 1200 से अधिक लोग मौजूद होते है। इस दौरान वकील, दर्जनों न्यायाधीश और हजारों की संख्या में पक्षकार पहुँचते हैं। बार-बार मिलने वाली ये धमकियां से न्यायिक कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है।
डार्क वेब से आ रहा मेल
जो मेल मिल रहा है वह किसी डार्क वेब के जरिए आ रहा है, जिसमें सेडर का पता लगाना मुश्किल हो चुका है। जिले के साथ ही देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस ऐसे मेल का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है। हमने सूचना पर पुलिस एसओपी के तहत कार्रवाई की है और डॉग हैडलर, स्कैनिग की गई है। फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।
– गगन कुमार, सीएसपी, कोतवाली पुलिस बिलासपुर

