सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। कब किसकी, कहां, कैसे मौत हो जाए, कहना मुश्किल है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में ऐसे ही एक अजीबोगरीब तरह से हुई मौत का मामला सामने आया है। विस्तृत घटना कुछ इस प्रकार है की पथरिया जिला मुंगेली निवासी 24 वर्षीय मनोज धुरी शिवम मोटर्स में क्रेन हेल्पर का काम करता था। शिवम मोटर्स में बने शौचालय के अंदर वह शौच करने गया था। इस दौरान उसने अंदर से शौचालय का दरवाजा बंद कर लिया था। उसके बाद कई दिनों तक वह बाहर नहीं आया तो सूचना पर पुलिस ने जब दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि मनोज धुरी बाथरूम में मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। उसका शव दो से तीन दिनों का पुराना था। पता चला कि मनोज धुरी का विवाह नहीं हुआ था लेकिन वह नशे का आदी था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही परिजनों को इसकी सूचना दे दी है।
Read Next
14 hours ago
विश्व जल दिवस पर कंपनी गार्डन में जल संगोष्ठी आयोजित
14 hours ago
विज्ञान-मानव का कौशल या चमत्कार; अब रात में भी चमकेगी सूरज की रोशनी
2 days ago
चैत्र नवरात्र पर धुसेरा के मां शीतला मंदिर में 107 ज्योतियां प्रज्ज्वलित
2 days ago
22 मार्च विश्व जल दिवस पर विशेष-जल जीवन,कल
2 days ago
नक्सली हमले में घायल जवान को हाई कोर्ट से मिली राहत
2 days ago
शहर के निजी कॉलेज कैंटीन में बैठे छात्र के आंख पर पटाखा फोड़ा आरोपी गिरफ्तार
2 days ago
शिर्डी साईं बाबा के चरण पादुका आगमन पर शहर भर में स्वागत वंदन किया गया
2 days ago
गैस सिलेंडरों का काला खेल बेनकाब, 16 सिलेंडर के साथ आरोपी गिरफ्तार
3 days ago
विद्युत विभाग के तीन अधिकारी और लेखापाल को रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा
3 days ago
अवैध उत्खनन के विरुद्ध खनिज विभाग की हुई बड़ी कार्रवाई, 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
Related Articles
Check Also
Close

