बिलासपुर 28 मार्च 2026/ अमेरी फाटक इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहा शुक्रवार को एक अधेड़ व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार, अमेरी फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ व्यक्ति अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को देख आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। शव को ट्रैक से हटाकर अपने कब्जे में लिया गया और पंचनामा कार्रवाई की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या हावसा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर रेलवे ट्रैक की सुरक्षा और सतर्कता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
निर्माणाधीन मकान से चोरी हुआ कटिंग लोहा बरामद
बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से कटिंग लोहा चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से चोरी का सरिया बरामद किया है। सरकंडा पुलिस ने बीती रात में निमार्णाधीन मकान से चोरी गये कटिंग सरिया लगभग 70 किग्रा को आरोपी सनत लोभी पिता डेरहा लोभी उम्र 55 वर्ष सा० बगदाई मंदिर के पास अटल आवास अशोक नगर सरकंडा के कब्जे से बरामद कर किया है। पकड़े गए आरोपी से लोहे के बारे में पूछताछ किया गया जिसमें आरोपी ने निर्माणाधीन मकान से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ अपराध सबुत पाये जाने से गिरफ्तार किया जिसे न्यायिक रिमॉण्ड तैयार कर न्यायालय पेश किया गया है।

