छत्तीसगढ़बिलासपुर

ढाबे में अवैध शराब की बिक्री संचालक गिरफ्तार

सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। निजात अभियान के बाद अब ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में तखतपुर पुलिस द्वारा ग्राम भीमपुर के मित्र मिलन ढाबे में अवैध शराब बेचने के मामले में ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि भीम पूरी स्थित मित्र मिलन ढाबा में अवैध रूप से शराब रखकर ग्राहकों को भरोसा जाता है, जिसके बाद पुलिस ने सोमवार को छापे मार कार्रवाई की तो मित्र मिलन ढाबा के संचालक राजीव मिश्रा द्वारा छुपा कर रखा हुआ शराब सफेद रंग के प्लास्टिक बोरे में मिला जिसमें पांच गोवा स्पेशल शराब, सिंबा बियर बोतल, मेडोसा बियर कैन, बडवाईसर बियर केन कुल मिलाकर 14. 90 लीटर शराब मिली जिसकी कीमत 5490 रुपए है। पुलिस ने शराब जप्त करते हुए भीमपुर चौकी जूना पारा तखतपुर निवासी राजीव मिश्रा को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!