छत्तीसगढ़बिलासपुर

त्योहार के दौरान उपद्रव करते बदमाशों को पुलिस ने धर पकड़ा

सुरेश सिंह वैस/बिलासपुर। दीपावली त्यौहार के दौरान जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने पुलिस को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए थे। उन्होंने क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग करने और हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के आदेश जारी किए थे। इस निर्देश के अनुपालन में सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी, ताकि किसी भी प्रकार के आपराधिक गतिविधियों पर तुरंत अंकुश लगाया जा सके। दीपावली के अवसर पर शांति व्यवस्था को बाधित करने वाले तत्वों पर नजर रखते हुए छोटे-बड़े विवादों को तुरंत नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। पुलिस ने ऐसे मामलों में त्वरित कार्यवाही की, जिसमें आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल अपराध पंजीबद्ध किए। गश्त के दौरान हुड़दंग करने वाले 07 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। शांति भंग करने के आरोप में जिनको गिरफ्तार किया गया वह निम्न है 01. अरुण साहू पिता विष्णु साहू उम्र 23 वर्ष निवासी शारदा मंदिर चांदमारी नजरलाल पारा सिरगिटटी 02. केशव यादव पिता फागूराम यादव उम्र 30 वर्ष निवासी शारदा मंदिर चांदमारी नजरलाल पारा सिरगिटटी,03. प्रेम साहू पिता विष्णु साहू उम्र 21 वर्ष निवासी शारदा मंदिर चांदमारी नजरलाल पारा सिरगिटटी, 04. राजेश साहू पिता राम खिलावन साहू उम्र 40 वर्ष निवासी बछेरापारा तिफरा थाना सिरगिटटी,05. प्रेम साहू पिता चन्द्रमणी साहू उम्र 19 वर्ष निवासी नयापारा सिरगिटटी,06. अंकित साहू उर्फ भोलू पिता अनिल साहू उम्र 21 वर्ष निवासी नजरलाल पारा सिरगिटटी,07. सूरज साहू पिता स्व. श्यामजी साहू उम्र 24 वर्ष निवासी सिरगिट्टी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!