छत्तीसगढ़बिलासपुर

दपूम रेलवे मजदूर कांग्रेस ने की महाप्रबंधक से मुलाकात

सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर।‌ 12 जून 2024 को, साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष श्री तपन चटर्जी के नेतृत्व में, तीनों मंडल के मंडल समन्वयक श्री बी कृष्ण कुमार , श्री डी विजय कुमार रायपुर, श्री इंदल दमाहे नागपुर मंडल, केंद्रीय पदाधिकारी और शाखा सचिव सचिन शामिल थे । महाप्रबंधक सुश्री नीनू इट्टेयरा जी से परिचयात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम मुख्य प्रधान कार्मिक अधिकारी के द्वारा महाप्रबंधक सुश्री नीनू इट्टेयरा जी का परिचय दिया गया।तत्पश्चात साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारीयो द्वारा महाप्रबंधक जी का शाल श्रीफल और पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया।तत्पश्चात बैठक में सभी मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारी का परिचय संपन्न हुआ, बैठक में एस ई सी आर के ज्वलंत मुद्दों पर पदाधिकारियों ने अपनी बात रखी, जिसमे स्वास्थ्य विभाग से मिलने वाली कर्मचारियों के सुविधा के संदर्भ में, रनिंग कर्मचारियों के समस्याओं के संदर्भ में, एल एच बी एसी कोच में मार्ग रक्षण के दौरान होने वाली समस्याओं के संदर्भ में, मजदूर कांग्रेस में महिला शाखा खोलने के संदर्भ में, विद्युत (परिचालन) विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों का जबरन स्थानांतरण के संदर्भ में और भी अन्य ज्वलंत मुद्दों पर बात की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!