छत्तीसगढ़बिलासपुर

देवनगर में जुआ खेलते दस जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। थाना कोनी को देवनगर छोटी कोनी तालाब के पास में कुछ लोगों के द्वारा बावन पत्ते ताश से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिस पर थाना कोनी पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही में आरोपीगण जसवंत सोनवानी उम्र 19 वर्ष छोटी कोनी, विनोद अनंत उम्र 41 वर्ष छोटी कोनी, मन्नू गोस्वामी उम्र 36 वर्ष छोटी कोनी, भूपेंद्र पुरी गोस्वामी उम्र 34 वर्ष छोटी कोनी, आकाश कुमार गढ़वाल उम्र 26 वर्ष छोटी कोनी, मणिशंकर खांडे उम्र 46 वर्ष छोटी कोनी, राहुल कौशिक उम्र 29 वर्ष छोटी कोनी, विशेष खरे उम्र 18 वर्ष अशोक नगर सरकंडा, सोहराज सोनवानी उम्र 18 वर्ष दैहनपारा छोटी कोनी, करन महंत उम्र 22 वर्ष देवनगर छोटी कोनी को रंगे हाथ ताश पत्ते से जुआ खेलते पकड़ा गया। इनके कब्जे से 52 पत्ती ताश एवं पांच हज़ार दस रुपए नगदी रकम जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 3 (2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत विधिवत गिरफ़्तार कर कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!