Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

शहीद रजनीकांत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, डीजीपी अरुण देव गौतम ने परिवार से की मुलाकात

12/07/2026 - 7:06 PM

महिला आयोग की सख्ती: लैंगिक उत्पीड़न मामले में जांच के आदेश, पीड़िता को हर माह ₹32 हजार देने पर बनी सहमति

10/07/2026 - 7:11 PM

पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 85 लाख ठगे, इंदौर से दबोचा गया आरोपी

09/07/2026 - 7:41 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, July 19
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»देशभर में करोड़ों की चोरी करने वाला शातिर नकबजन लोकेश श्रीवास रायपुर पुलिस के शिकंजे में, जेल से छूटते ही फिर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ रायपुर

देशभर में करोड़ों की चोरी करने वाला शातिर नकबजन लोकेश श्रीवास रायपुर पुलिस के शिकंजे में, जेल से छूटते ही फिर दिया वारदात को अंजाम

HD MAHANTBy HD MAHANT06/02/2026 - 3:39 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
 रायपुर, 06 फरवरी 2026।देश के विभिन्न राज्यों में ज्वेलरी शॉप और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में करोड़ों की चोरी को अंजाम देने वाला शातिर नकबजन लोकेश श्रीवास आखिरकार रायपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया । आरोपी आंध्रप्रदेश, उड़ीसा, दिल्ली सहित छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस के मुताबिक, बिलासपुर जेल से रिहा होने के अगले ही दिन उसने रायपुर के सिविल लाइन और मौदहापारा थाना क्षेत्र में चार दुकानों के छत तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।

मामले का खुलासा तब हुआ जब प्रार्थी शिव कुमार वर्मा ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पंडरी स्थित उसकी ‘लब-डब’ कपड़े की दुकान का छप्पर तोड़कर अज्ञात आरोपी ने गल्ले से 2.75 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। इसी दौरान पास की नोवा फर्नीचर दुकान और डिजाइनर सेनिटेशन एवं हार्डवेयर दुकान से भी नकदी चोरी की गई। तीनों दुकानों से कुल 7 लाख रुपये की चोरी होने पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 56/26 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला तथा पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट व थाना सिविल लाइन की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर पीड़ितों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

तरीका-ए-वारदात से यह स्पष्ट हुआ कि सभी घटनाएं एक ही आरोपी द्वारा की गई हैं। हजारों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के डाटाबेस से मिलान करने पर आरोपी की पहचान शातिर चोर लोकेश श्रीवास के रूप में हुई। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया।

See also  पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति ने किया अर्थ आवर डे पर विचार संगोष्ठी आयोजित
 

पूछताछ में आरोपी ने मौदहापारा थाना क्षेत्र के के.के. रोड स्थित जया ऑटो मोबाइल दुकान में चोरी करना भी कबूल किया, जिस पर थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 25/26 दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की नगदी 79,500 रुपये और दो मोबाइल फोन जप्त किए हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार लोकेश श्रीवास आंध्रप्रदेश के विजयनगर में 6 किलो सोना, उड़ीसा में 500 ग्राम सोने के जेवरात, दिल्ली में 18.5 किलो सोना तथा छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव, दुर्ग, कबीरधाम, रायपुर और बिलासपुर में ज्वेलरी शॉप और शोरूम में करोड़ों की चोरी कर चुका है। प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों में वह अब तक दो दर्जन से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है।

https://thebharattimes.com/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260206-WA0041.mp4

गिरफ्तार आरोपी – लोकेश श्रीवास उर्फ गोलू, पिता कपिल श्रीवास, उम्र 35 वर्ष, निवासी कैलाश नगर, विवेकानंद स्कूल के पास, थाना कोतवाली, जिला कबीरधाम।

 

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

शहीद रजनीकांत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, डीजीपी अरुण देव गौतम ने परिवार से की मुलाकात

12/07/2026 - 7:06 PM

महिला आयोग की सख्ती: लैंगिक उत्पीड़न मामले में जांच के आदेश, पीड़िता को हर माह ₹32 हजार देने पर बनी सहमति

10/07/2026 - 7:11 PM

पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 85 लाख ठगे, इंदौर से दबोचा गया आरोपी

09/07/2026 - 7:41 PM

एक ही हॉल में सो रहे थे पति, पत्नी और प्रेमी…तड़के 3 बजे कुल्हाड़ी से हुआ खूनी फैसला

09/07/2026 - 6:03 PM

संत कबीर प्राकट्य दिवस बना ऐतिहासिक, मानिकपुरी समाज के भव्य भवन का हुआ लोकार्पण

03/07/2026 - 8:23 PM

एकता, संगठन और सेवा के नए संकल्प के साथ मानिकपुरी पनका समाज की प्रखंड कार्यकारिणी गठित

02/07/2026 - 11:31 PM

Comments are closed.

पोस्ट

शहीद रजनीकांत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, डीजीपी अरुण देव गौतम ने परिवार से की मुलाकात

12/07/2026 - 7:06 PM

महिला आयोग की सख्ती: लैंगिक उत्पीड़न मामले में जांच के आदेश, पीड़िता को हर माह ₹32 हजार देने पर बनी सहमति

10/07/2026 - 7:11 PM

पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 85 लाख ठगे, इंदौर से दबोचा गया आरोपी

09/07/2026 - 7:41 PM

एक ही हॉल में सो रहे थे पति, पत्नी और प्रेमी…तड़के 3 बजे कुल्हाड़ी से हुआ खूनी फैसला

09/07/2026 - 6:03 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.