छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट:धारदार हथियार से रेता गला, घटनास्थल से भारी मात्रा में पर्चे बरामद; चुनाव बहिष्कार की लिखी बात

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में नक्सलियों ने शुक्रवार सुबह एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। मृत युवक की पहचान प्रेम सिंह के रूप में हुई है। नक्सलियों ने धारदार हथियार से युवक का गला रेत दिया।घटना सीतागांव थाना क्षेत्र के पिटेमेटा गांव की है।

एसपी वायपी सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि फिलहाल जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जानकारी मिली है कि 20 से ज्यादा की संख्या में नक्सली यहां मौजूद थे। घटना की जिम्मेदारी आरकेबी डिवीजन कमेटी ने ली है।

माओवादियों ने घटनास्थल पर भारी संख्या में पर्चे फेंके हैं।
माओवादियों ने घटनास्थल पर भारी संख्या में पर्चे फेंके हैं।

भारी संख्या में पर्चा किया गया जब्त

माओवादियों ने घटनास्थल पर भारी संख्या में पर्चे फेंके हैं, जिसमें लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने और भाजपा के लोगों को मार भगाने की बात लिखी हुई है। अभी कुछ दिन पहले ही नक्सलियों ने इस क्षेत्र में मोबाइल टावर में आग लगा दी थी। जिसके कारण बीएसएनल का पूरा टावर जल गया था।

पिछले साल 20 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के समय औंधी थाना क्षेत्र में दहशत फैलाने के मकसद से मां दुर्गा की पूजा कर रहे बिरझू तारम की हत्या नक्सलियों ने कर दी थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!