छत्तीसगढ़बिलासपुर

नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट में खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

सुरेश सिंह वैस/बिलासपुर।नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट के द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक को सम्मान प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नार्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट के द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर क्षेत्र के उभरते हुए खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। आज के कार्यक्रम का आयोजन नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट कार्यालय परिसर में सम्पन्न हुआ जिसमें इंस्टीट्यूट में खेलने वाले फुटबॉल खिलाड़ियो एवं टेबल टेनिस खिलाडियो को सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्या अर्पण कर उन्हें सम्मानित किया गया तत्पश्चात रेल्वे इंस्टीट्यूट के कार्यकारिणी सदस्यों के द्वारा इस अवसर पर मेजर ध्यानचंद के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। फुटबॉल के खिलाड़ियों को नियमित खेलने हेतु जर्सी एवं फुटबाल प्रदान की गई। इसके उपरांत मिष्ठान का वितरण हुआ। वरिष्ठ फुटबाल प्रशिक्षक रंजन सिंघा के द्वारा खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु आशिर्वाद प्रदान किया गया। आज के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी गण उपस्थित थे । कार्यक्रम को सफल बनाने में नॉर्थईस्ट इंस्टीट्यूट कार्यकारिणी के सदस्य सी नवीन कुमार के कुशल नेतृत्व में हेमंत परिहार अमरनाथ सिंह बी अनिल कुमार दीपक राजा गुरुंग दीपक सुब्बा संजय तिवारी सम्मुख राव श्रीकांत पाढ़ी श्रीराम यादव आदि सदस्य गण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!