छत्तीसगढ़रायपुर

फर्जी जॉब कंसल्टेंसी का पर्दाफाश: लाखों की ठगी, 8 सलाखों के पीछे”

रायपुर पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले ओड़िशा गिरोह के आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी पंडरी और अनुपम नगर में कॉल सेंटर खोलकर बेरोजगारों से ठगी करते थे। इसके अलावा, गिरोह नकली नोट छापने का काम भी करता था। सभी आरोपी मूलतः ओड़िशा के रहने वाले हैं।

गिरोह ने ‘फर्जी’ नामक वेबसीरीज से प्रेरित होकर नकली नोट छापने का धंधा शुरू किया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बुलेट वाहन, थार वाहन, सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन, नोट छापने की मशीन और अन्य सामग्री जब्त की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष सिंह के निर्देश पर एसीसीयू और थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने लगातार जानकारी एकत्र कर रेड कार्यवाही की। पंडरी स्थित जॉब कंसल्टेंसी ‘जॉब पैन इंडिया’ के कार्यालय से कई सबूत मिले और अशोका रतन रायपुर में एक और शाखा का पता चला। पुलिस ने वहां भी दबिश दी, जहां से कई आरोपी गिरफ्तार हुए।

आरोपी बेरोजगारों से जॉब रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे वसूलते थे और नकली इंटरव्यू आयोजित कर फेल हुए उम्मीदवारों से पास कराने के नाम पर अतिरिक्त राशि ऐंठते थे। स्पाइस जेट कंपनी के फर्जी नियुक्ति पत्र भी भेजे जाते थे।

गिरोह नकली नोट छापने के लिए कोरा पेपर और वाटर मार्क इंक का उपयोग कर 500 रुपए के नकली नोट छापता था। इन नोटों को बाजार में चलाने की कोशिश भी की जाती थी।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 27 मोबाइल फोन, 14 कीपैड फोन, सोने-चांदी के जेवरात, 4 लैपटॉप, कलर प्रिंटर, नकली नोट, और अन्य सामान जब्त कर कुल 23,75,000 रुपए की संपत्ति जब्त की है।

**गिरफ्तार आरोपी:**
1. *पिन्टू ताण्डी उर्फ करण उर्फ बुल्लु* (24) – ओड़िशा
2. *कैलाश ताण्डी उर्फ केटी** (26) – ओड़िशा
3. *आकाश ताण्डी** (28) – ओड़िशा
4. *खेत्रो ताण्डी** (34) – ओड़िशा
5. *अभिजीत दीप** (26) – ओड़िशा
6. *विक्की ताण्डी** (19) – ओड़िशा
7. *राज टाकरी** (22) – ओड़िशा
8. *नितेश कुमार बाघ** (21) – ओड़िशा

  • rammandir-ramlala

Related Articles

Back to top button