छत्तीसगढ़

न खुदा ही मिला…, रेलवे के कार्यक्रम से भाजपा के साथ कांग्रेस विधायक ने किया किनारा…

‘न ख़ुदा ही मिला न विसाल-ए-सनम’ वाली बात मंगलवार को रेलवे के अधिकारियों के लिए सटिक साबित हुई. भानुप्रतापपुर में ‘वन शॉप, वन प्रोडक्ट’ स्टॉल के लोकार्पण कार्यक्रम में रेलवे अधिकारियों की किरकिरी हो गई. कार्यक्रम में न तो कांग्रेस विधायक शामिल हुईं, और न ही भाजपा कार्यकर्ता. ऐसे में स्थानीय महिला सरपंच के जरिए औपचारिकताओं को पूरा किया गया देश-प्रदेश के अन्य रेलवे स्टेशनों की तरह भानुप्रतापपुर में भी ‘वन शॉप, वन प्रोडक्ट’ स्टॉल के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोकार्पण किया. लेकिन कार्यक्रम में न तो कोई भाजपाई शामिल हुआ और न ही स्थानीय कांग्रेस विधायक सावित्री मंडावी. भाजपाइयों इसलिए कार्यक्रम का बहिष्कार किया, क्योंकि कांग्रेस विधायक को आमंत्रित किया गया था. वहीं विधायक मंडावी संभवत: इसलिए शामिल नहीं हुई, क्योंकि यह केंद्र की भाजपा सरकार का था.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!