छत्तीसगढ़

पखांजूर में BJP नेता की गोली मारकर हत्या:पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष थे असीम राय, अज्ञात लोगों ने की फायरिंग

कांकेर के पखांजूर में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और बीजेपी नेता असीम राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। रविवार देर शाम करीब 8 बजे को अज्ञात लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। फायरिंग पखांजूर के पुराना बाजार में हुई। गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया जहां उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में भारी संख्या में लोग और बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद हैं। बताया जा रहा है इन पर 8 साल पहले भी आपसी रंजिश में हमला किया गया था। वहीं अभी पखांजूर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद चल रहा है।

  • rammandir-ramlala

Related Articles

Back to top button