छत्तीसगढ़

पत्नी और बच्चे के साथ वॉक पर निकले डॉक्टर को कार ने मारी टक्कर, आए कई फ्रैक्चर

मरीन ड्राइव के पास एक डॉक्टर, उनकी पत्नी और बच्चे को कार से ठोकर मारने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक खाना खाकर डॉक्टर अपनी पत्नी और बच्चे के साथ वॉक पर निकले थे. सूत्रों के मुताबिक ये हादसा डॉ अनीस मेमन के साथ हुआ है और उन्हें लालपुर स्थित श्री रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. सूत्रों के मुताबिक उनकी पत्नी को ज्यादा फ्रैक्चर आए है. गनिमत ये रही कि उनके बच्चे को ज्यादा चोटें नहीं आई है. अस्पताल में तीनों का इलाज जारी है.मरीन ड्राइव इलाके में तेज रफ्तार कार और बाइक का कहर कोई नई बात नहीं है. वहां आए दिन रात के वक्त बाईक से रेसिंग करते हुए भी युवाओं को देखा जा सकता है. हालांकि ये स्पष्ट नहीं हो सकता है कि पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है या वो फरार हो गया है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!