बिलासपुर।शहर व जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और मजबूत करते हुए पुलिस ने अब ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी शुरु कर दी है। इसी तकनीकी निगरानी के तहत पुलिस ने सिरगिट्टी इलाके में देर रात कार्रवाई करते हुए नशा कर रहे युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया। ड्रोन कैमरे से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी, जहां 10 युवक नशे की हालत में पाए गए। सभी को मौके पर हिरासत में लिया गया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए युवकों को सार्वजनिक रूप से उठक-बैठक कराई और भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की कड़ी चेतावनी दी। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई भी की। वहीं इलाके में संदिग्ध रूप से घूम रहे कुछ अन्य लोगों को समझाइश देकर छोड़ दिया गया। इस अचानक कार्रवाई से क्षेत्र में नशा करने वालों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे इलाके में शांति और सुरक्षा का माहौल बनेगा। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि न खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ड्रोन सहित अन्य तकनीक के जरिए पुलिस द्वारा अपराधियों के अड्डों की शिनाख्त व धर पकड़ लगातार की जा रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




