छत्तीसगढ़बिलासपुर

प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता राजेंद्र गुप्ता दो अप्रैल को रहेंगे शहर में

बिलासपुर 31 मार्च 2026/ प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता और रंगकर्मी राजेंद्र गुप्ता यहाँ आ रहे हैं। यहाँ दो अप्रैल गुरुवार को कवि धूमिल की रचना पटकथा का नाट्य मंचन करेंगे। यह कार्यक्रम सी एम डी चौक स्थित आई.एम.ए. भवन में होगा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और आधारशिला के सहयोग से प्रगतिशील लेखक संघ और इप्टा की बिलासपुर इकाई द्वारा आयोजित नाट्य शो 2 अप्रैल को संध्या सात बजे होगा। माचिस, लगान तलवार जैसी प्रसिद्ध फिल्मों के साथ ही चंद्रकांता, चिड़ियाघर, बालिका वधू, लागी तुमसे लगन जैसे लोकप्रिय टी वी धारावाहिकों में अपने अभिनय से अलग ही पहचान बना चुके राजेंद्र गुप्ता का यह एकल नाट्य मंचन भी अत्यंत विख्यात है। इसके निर्देशक आर एस विकल हैं और संगीत निर्देशक आदित्य शर्मा हैं। गुप्ता के साथ ये भी आ रहे हैं। साहित्य के प्रति अनुराग रखने वाले राजेंद्र गुप्ता का कविता से गहरा लगाव है। आई एम ए भवन में होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारी बैठक में डॉ आर.के. सक्सेना, हबीब खान, अरुण दाभड़कर, डॉ. सत्यभामा अवस्थी, रफीक खान, नरेश अग्रवाल, सचिन शर्मा, नथमल शर्मा सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!