छत्तीसगढ़बिलासपुर

बलात्कार अपहरण के आरोप में युवक गिरफ्तार

सुरेश सिंह वैस/बिलासपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी विवाह की सही उम्र को लेकर ना तो जानकारी है और ना ही जागरूकता। उनके लिए तो हर जवान होती लड़की विवाह योग्य है, चाहे उसकी उम्र 18 साल हुई हो या नहीं। ऐसी ही एक लड़की को ग्राम मटिया मल्हार निवासी 22 वर्षीय युवक सुरेश यादव भगा कर ले गया। गांव की नाबालिग किशोरी के साथ सुरेश उर्फ रोशन यादव का कथित तौर पर प्रेम संबंध था। इसी वजह से वह उसे अपने साथ हैदराबाद ले गया, जहां कथित तौर पर उसके साथ विवाह कर दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। इस संबंध से उन्हें एक बेटी भी हुई जो नौ माह की है। इधर युवती के परिजनों ने नाबालिग के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने ग्राम मटिया मल्हार निवासी सुरेश उर्फ रोशन यादव को अपहरण, बलात्कार और पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया। कानून की नजर में पीड़िता को इंसाफ जरूर मिल गया। लेकिन सच यह है कि नाबालिग रोशन यादव के साथ पत्नी की तरह रह रही थी और दोनों को संतान भी हो चुका है। जाहिर है अब रोशन के जेल चले जाने से किशोरी ना तो घर की रहेगी ना घाट की, और यह सब कुछ केवल इसलिए हुआ क्योंकि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि विवाह की सही उम्र क्या होती है। वैसे पुलिस का दावा है कि आरोपी रोशन यादव को इस बात की जानकारी थी कि किशोरी नाबालिग है। लेकिन उसने फिर भी जानबूझकर यह अपराध किया। फिलहाल आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!