
सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 18 जून को नेहरू चौक में प्रदेश सरकार की कथित नाकामियों एवं लचर कानून व्यवस्था के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन में पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल एवं विधायक रांम कुमार यादव विशेष रुप से उपस्थित थे। पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन होते ही अपराधियो का पौ बारह हो गया है। मुख्यमंत्री साय से कानून व्यवस्था सम्भल नही रहा है। अपराधी बड़ी बड़ी घटना को अंजाम दे रहे है। , उन्हें कानून का कोई डर, भय नही रहा, लूटपाट, मर्डर, बच्चियों के साथ रेप एक आम घटना हो गई है। , छत्तीसगढ़ का मैदानी इलाका शांत ज़ोन के नाम से जाना जाता है । पर विगत छः माह से छत्तीसगढ़ में हर कोई असुरक्षित महसूस कर रहा है। , अब तो प्रशासनिक अधिकारी भी भय ग्रस्त है। बलौदा बाजार की घटना ऐतिहासिक है, जहां कलेक्टर, एसपी आफिस को ही भीड़ ने आग के हवाले कर दिया। इससे साय सरकार की प्रशासनिक क्षमता पर प्रश्न स्वाभाविक रूप उठता है।बलौदा बाजार जैसे छोटे ज़िले में हजारों की भीड़ में अपराधी शामिल हो और आग्नेय अस्त्रसे हमला कर दे। सरकार की गुप्तचर विभाग को कैसे पता नही चला या फिर घटना को अंजाम देने के लिए भाजपा की गुटीय राजनीति का परिणाम है? जांच का विषय हो सकता है। पर हर स्थिति में सरकार के तंत्र का फेल होने से साय सरकार की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह है।इस अवसर पर कहा गया कि अपराधियो को कड़ी सजा मिले ताकि छत्तीसगढ़ जैसे शांत राज्य को अस्थिर न किया जा सके।






