
सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। बलौदा बाजार की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है विपक्षी दल घटना को और उकसाने में लगा है घटना के दिवस कांग्रेस नेताओं के द्वारा सामाजिक धरना आंदोलन में राजनीतिक भड़काऊ भाषण के माध्यम से भड़काने का काम किया गया। आज कांग्रेस उक्त प्रकरण को लेकर प्रदेश प्रदर्शन कर रही है।यह वही लोग हैं जो बलौदा बाजार में पीछे से हिंसा करने वालों का सपोर्ट किया भड़काऊ भाषण हिंसात्मक माहौल बनाया। और अब कांग्रेस इस पूरे मामले में प्रदर्शन कर राजनीति कर रही है।छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं गृह मंत्री श्रीमान विजय शर्मा जी का स्पष्ट तौर पर सख्त और कड़ा फैसला था, हिंसा फैलाने वालों और हिंसा करने वालों को किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। कानून से कोई नहीं बच सकता चाहे वह राजनीतिक दल से नाता रखने वाला भी क्यों ना हो। कांग्रेस विधानसभा से लेकर लोकसभा की करारी हार की खीज निकालते प्रदेश की शांति को अशांत करने भड़काऊ राजनीति कर रही हैं उपद्रव करने वालों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं कांग्रेस ऐसे उपद्रवी तत्वों को बढ़ावा दे रहे हैं।कांग्रेस के हार की बौखलाहट साफ नजर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी सरकार कभी भी अपराधिक तत्वों को संरक्षण नहीं देती भाजपा सुशासन पर भरोसा करती है।






