छत्तीसगढ़

बस्तर सीट पर आज नामांकन का आखिरी दिन:महेश कश्यप और कवासी लखमा दाखिल करेंगे नॉमिनेशन; रैली में CM साय समेत शामिल होंगे दिग्गज नेता

छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट पर नामांकन का आज आखिरी दिन है। मंगलवार को बीजेपी उम्मीदवार महेश कश्यप ने नामांकन दाखिल किया। हालांकि उन्होंने एक ही फॉर्म जमा किया है। आज (27 मार्च) को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में वे दूसरा सेट दाखिल करने के लिए पहुंचेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा भी आज ही नामांकन पत्र जमा करेंगे। नामांकन रैली में पूर्व CM भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज मौजूद रहेंगे।

मंगलवार को बीजेपी प्रत्याशी महेश कश्यप मां दंतेश्वरी के मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इसके बाद दोपहर करीब 2-3 बजे के बीच नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप सहित कई नेता मौजूद थे। शुभ मुहूर्त के चलते मंगलवार को एक सेट जमा किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!