छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़
बहादुर कलारिन सम्मान 2024 के लिए 10 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय में उपस्थित होकर आवेदन जमा कर सकते हैं

इस सम्मान के तहत एक महिला को 2 लाख रुपये की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। आवेदन के साथ महिला का पूरा परिचय, महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष और नारी उत्थान में किए गए सेवा कार्यों का सप्रमाण विवरण जमा करना आवश्यक है। इसके साथ, किसी अन्य पुरस्कार की प्राप्ति, प्रकाशित प्रतिवेदन, और उपलब्धियों की पुष्टि करने वाले प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करने होंगे। चयनित महिला को पुरस्कार प्राप्त करने की लिखित सहमति देनी होगी। यह सम्मान एक महिला को केवल एक बार ही दिया जाएगा और शासकीय सेवक इस सम्मान के पात्र नहीं होंगे।