छत्तीसगढ़बिलासपुर

बाइक सवार को ट्रेलर ने रौंदा मौके पर ही गई जान

सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी सड़क हादसे और सड़क हादसों में लोगों की जान जाने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा। शुक्रवार को एक बार फिर से तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार युवक मुंगेली निवासी हरीश कुमार तखतपुर से सब्जी लेकर मंडी चौक होते हुए बरेला जा रहा था। अपने बाइक क्रमांक सीजी 28 N 9548 पर सवार होकर मंडी से सब्जी लेकर ग्राम बरेला जाने के दौरान पुराना मंडी चौक के पास पीछे से आ रहे ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 BA 5098 से टक्कर मार दी हादसे के बाद बाइक सवार ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसका सर कुचल गया और मौके पर ही जान चली गई। घटना के बाद पुलिस ने ट्रेलर समेत आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!