छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में नरेंद्र मोदी विचार मंच के पदाधिकारियों की बैठक— संगठन विस्तार और पर्यावरण सरंक्षण पर हुई चर्चा

बिलासपुर/नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रामदयाल उइके जी की माता जी के दशगात्रा कार्यक्रम से लौटते समय बिलासपुर प्रवास के दौरान संगठन के पदाधिकारियों से भेंट हुई। इस अवसर पर संगठन विस्तार, पर्यावरण शुद्धि कार्यक्रम और आगामी योजनाओं को लेकर सार्थक विमर्श किया गया।

बैठक में मंच के राष्ट्रीय महामंत्री डोमार सिंह साहू, राष्ट्रीय सचिव प्रकाश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष के.के. वर्मा, जिला अध्यक्ष गुप्ता जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा टीमन जी, संभाग अध्यक्ष बिलासपुर अभिषेक दुबे, प्रमोद कुमार,प्रकाश ठाकुर एवं निखिल बंजारे सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने तय किया कि मंच आगामी दिनों में वृक्षारोपण और स्वच्छता जैसे कार्यक्रमों को व्यापक रूप से चलाएगा, जिससे समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाई जा सके।
संगठन के विस्तार पर भी विचार-विमर्श किया गया और क्षेत्रीय स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के लिए सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव रखे।

प्रकाश शर्मा ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। उन्होंने समाज के उत्थान, राष्ट्रहित और स्वच्छ पर्यावरण के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।बैठक सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!