छत्तीसगढ़बिलासपुर

बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था के लिए थाना प्रभारियों का हुआ बदलाव

.      सुरेश सिंह बैस “शाश्वत”- बिलासपुर। जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा बदलाव किया गया है। अपने कार्यकाल के दौरान सीपत थाना क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और जनता के बीच विश्वास कायम करने वाले सीपत थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय को सरकंडा जैसे शहर के सबसे बड़े थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा की गई है। गौरतलब है कि सरकंडा थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग को हाल ही में तहसीलदार के साथ विवाद के चलते आईजी द्वारा लाइन अटैच किया गया था। इस कारण सरकंडा थाना प्रभारी का पद रिक्त था, जिसे अब निलेश पाण्डेय के रूप में नया नेतृत्व मिल गया है। निलेश पाण्डेय ने सीपत थाने में तीन महीने के भीतर अपनी कुशल कार्यशैली से जनता और विभाग के बीच एक अलग पहचान बनाई थी।

सीपत थाने की जिम्मेदारी अब रक्षित केंद्र से आए निरीक्षक गोपाल सतपथी को सौंपी गई है। वह अपनी नई भूमिका में सीपत क्षेत्र की कानून व्यवस्था बनाए रखने और बेहतर पुलिसिंग का प्रयास करेंगे। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने विभागीय प्रशासनिक कार्यकुशलता को बेहतर बनाने के लिए निरीक्षकों के पदस्थापन में बड़ा फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत सात निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है और उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Related Articles

Back to top button