देश दुनिया

बॉक्सर विजेंदर सिंह BJP में शामिल:भाजपा उम्मीदवार बना सकती है; कांग्रेस के टिकट पर लड़े थे 2019 का लोकसभा चुनाव

हरियाणा में भिवानी के रहने वाले ओलिंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह बुधवार को BJP में शामिल हो गए। उन्होंने नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। विजेंदर 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। पार्टी ने उन्हें साउथ दिल्ली से लोकसभा उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वे चुनाव हार गए थे।

3 महीने पहले किए ट्वीट से सबको चौंकाया
बॉक्सर विजेंदर सिंह ने 3 महीने पहले एक ट्वीट कर सबको चौंका दिया था। उन्होंने अपने X हैंडल पर लिखा- ”राजनीति को राम-राम भाई”। उनके इस बयान से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने पॉलिटिक्स से तौबा कर ली है। हालांकि, इसके बाद में उन्होंने इसे खारिज करते हुए राजनीति में सक्रिय रहने का भी ऐलान किया था।2024 में भिवानी से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था

इससे पहले विजेंदर सिंह ने 2024 में हरियाणा के भिवानी से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। हालांकि, उन्होंने इस ऐलान के साथ ही कहा था कि यह फैसला पार्टी करेगी। विजेंदर सिंह ने किसान आंदोलन का भी समर्थन किया था। कुछ समय पहले विजेंदर के आम आदमी पार्टी में भी शामिल होने की चर्चा शुरू हुई थी। ​​​​

​​साउथ दिल्ली सीट से चुनाव हारे

साल 2019 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले विजेंदर सिंह ने राजनीति में कदम रखा था। कांग्रेस ने साउथ दिल्ली सीट से विजेंदर सिंह को मैदान में उतारा था, मगर यहां उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। विजेंदर सिंह जाट समुदाय से आते हैं। उन्होंने 2008 बीजिंग ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इतना ही नहीं, एशियन गेम्स में उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!