छत्तीसगढ़रायपुर

ब्रेकिंग न्यूज़: पुलिस परिवार के बच्चों को मिली स्कूल बस की सुविधा

रायपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने आज पुलिस कॉलोनी के बच्चों के लिए स्कूल बस की सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया और पुलिस कॉलोनी आवासीय समिति के सदस्यों को बस की चाबी सौंपी।

पुलिस परिवार के लोगों ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का आभार जताया। बच्चों को यह बस सुविधा सीएसआर मद से प्राप्त हुई है। इस मौके पर पुलिस परिवार के लोग भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!