छत्तीसगढ़भटगांवसारंगढ़ बिलाईगढ़

भटगांव पुलिस द्वारा सटोरियों के खिलाफ कार्रवाही,2 आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल

सारंगढ़ बिलाईगढ़/पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के दिशा निर्देश पर एवं SDOP बिलाईगढ़ के मार्गदर्शन पर सट्टा,जुआ, अवैध शराब,जैसे थाना क्षेत्रों में होने वाली अवैधानिक कार्यो में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, इसी तारतम्य में थाना प्रभारी सउनि अमृत भार्गव के नेतृत्व में आज दिनांक 13.03.2024को मुखबीर सूचना मिला की ग्राम जमगहन का रवि टण्डन अपने घर के सामने कल्याण नामक सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खेला रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहन के घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर आरोपी रवि टण्डन पिता ब्रम्हानंद टण्डन उम्र 25 साल साकिन जमगहन के कब्जे से 01. एक सफेद कागज में लिखा कल्याण का सट्टा पट्टी जिसके अंको में रूपये दांव लगा 02. एक नग INFINIX कंपनी माडल नं0 X688C का मोबाईल पुरानी इस्तेमाली जिसका IMEI NO. 01. 353055953599344, 02. 353055953599351 किमती 5,000/ रूपये,03. एक नग डाट पेन, 04. मोबाईल से निकाला गया स्क्रीन शार्ट जिसमें आरोपी ने अंको में रूपये पैसे की हारजीत का दांव लगाया है जिसका विवरण है जिस पर आरोपी एवं गवाहों का हस्ताक्षर है।, 05 नगदी रकम 600/ रूपये जुमला किमती 5600/रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । तथा मुखबीर सूचना मिला की भटगांव का देवा टण्डन बस स्टैण्ड शैलेश आटो पार्टस के सामने कल्याण नामक सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खेला रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहन के घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर आरोपी 02. देवा टण्डन पिता हेतराम टण्डन उम्र 21 साल साकिन वार्ड क्र0 13 भटगांव के कब्जे से 01. एक सफेद कागज में लिखा कल्याण का सट्टा पट्टी जिसके अंको में रूपये दांव लगा 02. एक नग OPPO A15s कंपनी माडल नं0 CPH2179 का मोबाईल पुरानी इस्तेमाली जिसका IMEI NO. 01. 863723056349031, 02. 863723056349023 किमती 4,000/ रूपये, 03. एक नग डाट पेन, 04. मोबाईल से निकाला गया स्क्रीन शार्ट जिसमें आरोपी ने अंको में रूपये पैसे की हारजीत का दांव लगाया है जिसका विवरण है जिस पर आरोपी एवं गवाहों का हस्ताक्षर है।, 05 नगदी रकम 1140/ रूपये जुमला किमती 5140/रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। दोनों आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 6 छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का घटित करना पाये जाने से मौके पर विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजन को दिया । गिरफ्तार आरोपी – 01. रवि टण्डन पिता ब्रम्हानंद टण्डन उम्र 25 साल साकिन जमगहन, थाना भटगांव,सारंगढ बिलाईगढ (छ.ग.) 02. देवा टण्डन पिता हेतराम टण्डन उम्र 21 साल साकिन वार्ड क्र0 13 भटगांव, थाना ,सारंगढ बिलाईगढ (छ.ग.) आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेजा गया । संपूर्ण कार्यवाही में सउनि अमृत भार्गव थाना प्रभारी, प्र0आर0 89,127 एवं आर0 254,338,255 तथा समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!