छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

भटगांव: शराब तस्कर को किया गया गिरफ्तार, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त

भटगांव:  शराब,जुआ,सट्टा जैसे थाना क्षेत्रों में होने वाली अवैधानिक कार्यो में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, इसी तारतम्य में थाना प्रभारी सउनि अमृत भार्गव के नेतृत्व में बस स्टैण्ड भटगांव के पास  मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम गिरवानी निवासी राजकुमार रात्रे भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने के लिये अपने घर के बाडी में छिपाकर रखा है। सूचना मिले स्थान का तलाशी लिया, आरोपी राजकुमार रात्रे के घर बाडी में छिपाकर रखें एक सफेद प्लास्टिक बोरी में हाथ भट्ठी का अवैध कच्ची महुआ शराब 133 पाउच प्रत्येक में 300- 300ml बंधा हुआ जुमला 40 लीटर लगभग कीमती 4000 रूपये रखें मिला ।आरोपी को अवैध रूप से बिक्री हेतु शराब रखने के संबंध में वैध कागजात मांगा जो कोई वैध कागजात नहीं होना लिखित में दिया। आरोपी के पेश करने पर समक्ष गवहों के मुताबिक जप्ती पत्रक के गवाहों के समक्ष उक्त शराब को जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से मौके पर दिनांक 11.01.2024 के 21/50 बजे विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी राजकुमार रात्रे पिता माधव रात्रे उम्र 32 साल साकिन गिरवानी थाना भटगांव के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अर्न्तगत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!