Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

(अनुपपुर) एक ही जाति, दो दर्जे क्यों? अमरकंटक से पनिका समाज ने छेड़ी एसटी बहाली की निर्णायक लड़ाई

20/07/2026 - 4:50 AM

शहीद रजनीकांत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, डीजीपी अरुण देव गौतम ने परिवार से की मुलाकात

12/07/2026 - 7:06 PM

महिला आयोग की सख्ती: लैंगिक उत्पीड़न मामले में जांच के आदेश, पीड़िता को हर माह ₹32 हजार देने पर बनी सहमति

10/07/2026 - 7:11 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, July 24
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»भाठागांव न्यू बस स्टैंड से सूखे नशे के अंतर्राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़
छत्तीसगढ़ रायपुर

भाठागांव न्यू बस स्टैंड से सूखे नशे के अंतर्राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़

HD MAHANTBy HD MAHANT10/02/2026 - 12:08 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
12.9 किलो गांजा जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार; 6.5 लाख की खेप पर पुलिस का शिकंजा

रायपुर, 10 फरवरी 2026 /रायपुर कमिश्नरेट के पश्चिम जोन अंतर्गत थाना टिकरापारा पुलिस ने सूखे नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। न्यू बस स्टैंड भाठागांव में चलाए गए विशेष संघन जांच अभियान के दौरान दो अलग-अलग मामलों में कुल 12.938 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई में पुलिस ने महिला सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त  राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त नवनीत पाटिल के नेतृत्व में गठित थाना टिकरापारा पुलिस दल द्वारा की गई।

पहला मामला : महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, दिनांक 9 फरवरी 2026 को दोपहर लगभग 12 बजे न्यू बस स्टैंड भाठागांव में संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक महिला एवं दो पुरुष यात्रियों की तलाशी ली गई। जांच के दौरान उनके झोले और स्कूली बैग से 5.938 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पिंकी हरिजन (22 वर्ष), निवासी ओडिशा हाल रायपुर, क्षीतिज प्रताप सिंह (22 वर्ष), निवासी जबलपुर (म.प्र.), तथा एक विधि से संघर्षरत बालक के रूप में की गई है। पूछताछ में आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर तस्करी में संलिप्त रामकृष्ण तिवारी (29 वर्ष), निवासी रीवा (म.प्र.), हाल रायपुर का नाम सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने इस मामले में सभी चार आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 113/26, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

See also  (त्योहार विशेष)9 मार्च रंग पंचमी पर विशेष-रंगों से सरोबार वातावरण से सात्विकता की वृद्धि

दूसरा मामला : ट्रॉली बैग में 7 किलो गांजा

इसी दिन शाम 5:15 बजे चलाए गए दूसरे चरण के अभियान में एक अन्य संदिग्ध यात्री के नेवी ब्लू रंग के ट्रॉली बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 7 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये है। आरोपी की पहचान अरुण जाल (37 वर्ष), निवासी जिला संबलपुर, ओडिशा के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 115/26, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

जड़ से अंत तक और वित्तीय लेन-देन की जांच जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों प्रकरणों में गांजा परिवहन के लिए बस एवं सड़क मार्ग का उपयोग किया जा रहा था। पूरे तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से प्रकरण में जड़ से अंत तक जांच तथा वित्तीय लेन-देन की गहन जांच की जा रही है, ताकि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूखे नशे के कारोबार के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयां आगे भी निरंतर जारी रहेंगी।

https://thebharattimes.com/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260210-WA0018.mp4
WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

शहीद रजनीकांत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, डीजीपी अरुण देव गौतम ने परिवार से की मुलाकात

12/07/2026 - 7:06 PM

महिला आयोग की सख्ती: लैंगिक उत्पीड़न मामले में जांच के आदेश, पीड़िता को हर माह ₹32 हजार देने पर बनी सहमति

10/07/2026 - 7:11 PM

पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 85 लाख ठगे, इंदौर से दबोचा गया आरोपी

09/07/2026 - 7:41 PM

एक ही हॉल में सो रहे थे पति, पत्नी और प्रेमी…तड़के 3 बजे कुल्हाड़ी से हुआ खूनी फैसला

09/07/2026 - 6:03 PM

संत कबीर प्राकट्य दिवस बना ऐतिहासिक, मानिकपुरी समाज के भव्य भवन का हुआ लोकार्पण

03/07/2026 - 8:23 PM

एकता, संगठन और सेवा के नए संकल्प के साथ मानिकपुरी पनका समाज की प्रखंड कार्यकारिणी गठित

02/07/2026 - 11:31 PM

Comments are closed.

पोस्ट

(अनुपपुर) एक ही जाति, दो दर्जे क्यों? अमरकंटक से पनिका समाज ने छेड़ी एसटी बहाली की निर्णायक लड़ाई

20/07/2026 - 4:50 AM

शहीद रजनीकांत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, डीजीपी अरुण देव गौतम ने परिवार से की मुलाकात

12/07/2026 - 7:06 PM

महिला आयोग की सख्ती: लैंगिक उत्पीड़न मामले में जांच के आदेश, पीड़िता को हर माह ₹32 हजार देने पर बनी सहमति

10/07/2026 - 7:11 PM

पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 85 लाख ठगे, इंदौर से दबोचा गया आरोपी

09/07/2026 - 7:41 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.