छत्तीसगढ़बिलासपुर

महतारी वंदन योजना में शुरू हो गया भाजपा का पात्र-अपात्र का खेल: शैलेश पांडे

बिलासपुर। महतारी वंदन योजना में नए नियम बनाए जाने तथा पात्र एवं अपात्र के मामले में पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि प्रदेश में एक करोड़ तीन लाख महिला मतदाताओं से भाजपा सरकार ने झूठ बोला। प्रदेश की सभी विवाहित महिलाओं को भाजपा सरकार ने हर साल 12000 की राशि देने की घोषणा की थी। जिसमें जिले की 7 लाख 2963 महिलाओं को भी महतारी वंदन योजना का वादा किया था। लेकिन नए नियम बनाकर भाजपा ने लाखों महिला मतदाता मतदाताओं को इस योजना से वंचित कर दिया है भाजपा ने चुनाव के पहले 21 साल उम्र भी निर्धारित नहीं किया था और कहा था कि सभी विवाहित महिलाओं को हर साल 12000 की राशि देंगे।पूर्व विधायक शैलेश पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार बनते ही भाजपा ने महिलाओं से झूठ बोला और महतारी बंदन लागू करने नए नियम बना दिए, जिससे 50 लाख महिलाओं को भी इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। सरकार महिलाओं के साथ अन्याय कर रही है। यहां मोदी की गारंटी फेल हो गई है और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मोदी की गारंटी पर झूठ बोला है। विधानसभा चुनाव में महिलाओं से वोट लेने के लिए सभी महिलाओं को हर साल ₹12000 देने की झूठ बोला और प्रत्येक बूथ में महिलाओं से महतारी बंदन के फॉर्म भी भरवाए थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!