छत्तीसगढ़रायपुर

माना कैंप दुर्गा पूजा पंडाल में उमड़ा आस्था का सैलाब – राज्यपाल समेत दिग्गज नेता पहुंचे दर्शन करने

 रायपुर। राजधानी के माना कैंप नगर स्थित सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में इस वर्ष भव्य और ऐतिहासिक झलक देखने को मिली। दुर्गा माता के दर्शन के लिए रविवार को राज्यपाल महोदय, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, विधायक मोतीलाल साहू सहित प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय हिंदू संगठन छत्तीसगढ़ खोकन कुंडू पहुंचे। इस अवसर पर सभी गणमान्य अतिथियों ने छत्तीसगढ़ की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

पंडाल की विशेषता यह रही कि सामने का गेट दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर हूबहू तैयार किया गया है, जिसे कोलकाता के कारीगरों ने एक माह के निरंतर परिश्रम से निर्मित किया। वहीं, माना बाजार सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का पंडाल पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध दक्षिणेश्वर काली मंदिर के स्वरूप में सजाया गया है।

मूर्ति निर्माण में स्थानीय कलाकारों की उत्कृष्ट कला झलक रही है। पांच दिन तक चलने वाले इस आयोजन में लाखों श्रद्धालु पूरे भारतवर्ष और छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों से दर्शन और मेले का आनंद लेने आते हैं। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक उल्लास का संगम बन चुका माना कैंप दुर्गा पूजा प्रदेश ही नहीं, देश के प्रमुख आकर्षणों में शुमार हो गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!