छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण ज्ञान दीप पुरुस्कार से सम्मानित शिक्षक बुद्धेश्वर कश्यप


जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव एवम मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरुस्कार सम्मान समारोह में बुद्धेश्वर कुमार कश्यप को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण ज्ञान दीप पुरुस्कार 2023 से सम्मानित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मेश साहू कलेक्टर सारंगढ़ रहे कार्यक्रम में डा वर्षा बंसल डिप्टी कलेक्टर,अनिकेत साहू एस डी एम , एस एन भगत डी ई ओ सारंगढ़ बिलाईगढ़,नरेश चौहान जिला नोडल, हरिशंकर चौहान परियोजना नोडल,जी एस धीवर नोडल समग्र शिक्षा,एस एन साहू विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिलाईगढ़, सोमा ठाकुर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी,आर के भोई सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, एम आर साहू विकासखंड श्रोत समन्वयक बिलाईगढ़ के हाथो से सम्मानित किया गया।इस सम्मान समरोह में प्रशस्ति पत्र ,मोमेंटो और सात हजार की सम्मानित राशि प्रदान किया गया ।सम्मान के साथ एक अशोक पेड़ भी प्रदान किया गया।बुद्धेश्वर कुमार कश्यप शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सलिहाघाट में पदस्थ है।बुद्धेश्वर कश्यप को विभिन्न क्षेत्रों में सम्मानित किया जा चुका है। कोरोना काल के समय केबल टीवी के माध्यम से पढ़ाई ,मोहल्ला क्लास का नवाचार के लिए तत्कालीन शिक्षा सचिव के द्वारा प्रशसा किया गया था।निर्वाचन कार्य में मास्टर ट्रेनर के रूप में जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा सम्मानित,विधानसभा स्तरीय ,विकासखंड स्तर पर भी कई बार सम्मानित किया जा चुका है।विकासखंड स्तर पर तकनीकी समस्या का जानकर है जिनके माध्यम से शिक्षा विभाग के छात्रवृत्ति, यूडाईस, सी जी स्कूल,आदि कार्य में सहयोग मिलता है।इसके साथ ही विद्यालय में नवाचार के माध्यम से पढ़ाना,विद्यालय का वातावरण को अनुकूल बनाने में विशेष सहयोग रहता है।
इस अवसर पर डा वर्षा बंसल डिप्टी कलेक्टर,अनिकेत साहू एस डी एम, एस एन भगत जिला शिक्षा अधिकारी, जी एस धीवर नोडल समग्र शिक्षा,एस एन साहू विकासखंड शिक्षा अधिकारी,सोमा ठाकुर सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी,आर के भोई सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, एम आर साहू विकासखंड स्त्रोत समन्वयक,नोडल बालवाड़ी बिलाईगढ़ संजीव राजेत्री, संकुल प्राचार्य,संकुल समन्वयक,शिक्षक,विद्यार्थीगण उपस्थित रहे इस सम्मान से सभी शिक्षक साथी,समन्वयक साथियों ने हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!