छत्तीसगढ़बलौदाबाजार

योग करे निरोग रहे का नारे के साथ विजय शक्ति महिला उत्थान समिति ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

मिथलेश वर्मा/बलौदा बाजार/विजय शक्ति महिला उत्थान समिति एनजीओ के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन योगाभ्यास प्रशिक्षक राजेश्वरी बघेल के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एनजीओ की जिला अध्यक्ष नीलम सोनी ने भाग लिया और सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी।

नीलम सोनी ने अपने संबोधन में कहा, “योग का अर्थ होता है जोड़ना। योग के माध्यम से आज पूरा विश्व एक परिवार की तरह जुड़ गया है। नियमित योगाभ्यास से हृदय संबंधी स्वास्थ्य में वृद्धि, मांसपेशियों की ताकत में सुधार और रक्तचाप का सामान्य होना जैसे कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। सभी लोगों को प्रतिदिन योग करना चाहिए क्योंकि योग से मन स्वस्थ और खुश रहता है।”

कार्यक्रम में एनजीओ की जिला अध्यक्ष नीलम सोनी के अलावा सचिव अनुराधा श्रीवास्तव, सह सचिव सीमा केसरवानी, सदस्य सरिता गुप्ता, अर्चना बिश्नोई, कमलेश केसरवानी, प्रगति केसरवानी, प्रखर केसरवानी, अनुराग श्रीवास्तव और उत्कर्ष केसरवानी उपस्थित रहे।

नीलम सोनी ने योग के लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा, “योगाभ्यास से शांति और अच्छा स्वास्थ्य पाया जा सकता है। योग सिर्फ शरीर के लिए ही नहीं बल्कि मन और आत्मा के लिए भी एक व्यायाम है। योग का अभ्यास करके व्यक्ति तनाव और शारीरिक बीमारियों सहित कई चुनौतियों से निपट सकता है। योग मांसपेशियों को लचीला बनाने, वजन कम करने और त्वचा के स्वास्थ्य में भी सुधार करने में मदद करता है।”

उन्होंने आगे बताया कि, “योग शारीरिक व्यायाम, शारीरिक मुद्रा (आसन), ध्यान, सांस लेने की तकनीकों और व्यायाम को जोड़ता है। इस शब्द का अर्थ ही ‘योग’ या भौतिक का स्वयं के भीतर आध्यात्मिक के साथ मिलन है। यह सार्वभौमिक चेतना के साथ व्यक्तिगत चेतना के मिलन का प्रतीक है, जो मन और शरीर, मानव और प्रकृति के बीच एक पूर्ण सामंजस्य का संकेत देता है।”

कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों के सामूहिक योगाभ्यास और नीलम सोनी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर सभी ने योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

  • rammandir-ramlala

Related Articles

Back to top button