छत्तीसगढ़बिलासपुर

रामा मैग्नेटो मॉल के सामने देर रात तक खुले रहने वाले सांई पान सेंटर को पुलिस और नगर निगम ने किया सील

सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। आम लोगों को भले ना पता हो लेकिन नशा करने वालों को भली भांति जानकारी है कि देर रात नगर में कहाँ-कहाँ सिगरेट, शराब, गुटका आदि मिलते हैं। चाहे वह रामा मैग्नेटो मॉल के पीछे तालापारा का हिस्सा हो या फिर रामा मैग्नेटो मॉल के सामने देर रात तक खुलने वाला पान ठेला, जहां रात तक लोग खरीदारी करते नजर आते हैं। रामा मैग्नेटो मॉल चौक के पास देर रात तक पान सेंटर खोलकर गुटका, पान सामग्री सिगरेट, कोल्डिंग आदि बेचने वाले सांई ठाकुर पान सेंटर को नगर निगम के दस्ते ने सील बंद कर दिया। इस पान दुकान की शिकायत काफी दिनों से मिल रही थी।पुलिस ने भी सभी थाना प्रभारी को देर रात खुलने वाले पान दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया था, तो ध्यान में गया कि रामा मैग्नेटो मॉल के सामने स्थित सांई पान सेंटर देर रात तक खुला रहता है। रात 12:00 बजे के बाद भी पान सेंटर खुला पाए जाने के बाद इसके खिलाफ कार्रवाई की गयी। पता चला कि देर रात तक यहां लोगों का जमावड़ा रहता है, जिनके वाहन सड़क पर ही खड़े रहते हैं और यातायात में बाधा उत्पन्न करते हैं। पुलिस के साथ नगर निगम की टीम ने गुरुवार को इस पान दुकान को सील बंद कर दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!