रायगढ़ में मध्यभारत का सबसे बड़ा सामाजिक भवन:लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने किया लोकार्पण; साय का 5 किमी रोड शो
रायगढ़ में मध्यभारत का सबसे बड़े सामाजिक भवन का लोकार्पण लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने किया है। इस कार्यक्रम में उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री ओपी चौधरी भी मौजूद हैं। यह किसी भी लोकसभा अध्यक्ष का पहला रायगढ़ दौरा है।
इससे पहले सीएम बनने के बाद पहली बार रायगढ़ पहुंचे विष्णुदेव साय ने 5 किमी लंबा रोड शो निकाला। साय का जगह-जगह स्वागत किया गया। उनके साथ कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक ओपी चौधरी भी मौजूद रहे। चौधरी ने कहा कि, मैं छोटा इंजन हूं और सीएम बड़े इंजन हैं।


मध्यभारत का सबसे बड़ा सामाजिक भवन
रायगढ़ का यह अग्रोहा धाम मध्य भारत का सबसे बड़ा सुविधायुक्त सामाजिक भवन है। इसका अक्टूबर 2019 में भूमिपूजन किया गया था। इसे चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बनाया गया है।

सीएम को धान से तौला गया
सीएम का रोड शाम कबीर चौक रायगढ़ से शुरू होकर बीजेपी दफ्तर पहुंच कर समाप्त हुआ। रोड शो शुरू होने से पहले कबीर चौक पर सीएम विष्णुदेव साय को लोगों ने धान से तौला। सीएम ने एक दिन पहले ही दो साल का बकाया धान बोनस दिया किसानों के खाते में ट्रांसफर किया है। सड़क के दोनों ओर छतों पर जनता अपने नेता का अभिवादन किया।