छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर के पूर्व एसपी IPS संतोष सिंह को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, CISF में बने DIG

रायपुर 24 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ पुलिस के तेज-तर्रार अधिकारी और रायपुर के पूर्व एसपी IPS संतोष सिंह को केंद्र सरकार ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में डीआईजी के पद पर नियुक्त किया गया है।

गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) ने उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को मंजूरी देते हुए आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर संतोष सिंह को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी के लिए रिलीव करने के निर्देश दिए गए हैं।

2011 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में डीआईजी CCTNS/ SCRB के पद पर कार्यरत हैं।

CISF क्या करती है?

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) देश की प्रमुख सुरक्षा एजेंसी है, जो एयरपोर्ट, परमाणु संयंत्र, सरकारी संस्थानों, संसद भवन और अब बंदरगाहों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालती है।

‘निजात अभियान’ से बनाई पहचान:

रायपुर एसपी रहते हुए संतोष सिंह ने अपराध और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। उनका ‘निजात अभियान’ खासा चर्चित रहा, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और समाज को जागरूक करना था।

इस अभियान की सफलता के चलते उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ISCP अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।

संतोष सिंह की यह नई जिम्मेदारी उनके उत्कृष्ट कार्य और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है। CISF में उनकी नियुक्ति से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!