
मिली जानकारी के अनुसार स्वर्णभूमि निवासी गोपाल गोयल ने एक महिला को बंधक बनाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मामले में पुलिस ने आरोपी गोपाल गोयल के खिलाफ दुष्कर्म और एट्रोसिटी एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पूरे मामले की कार्रवाई सिविल लाइन पुलिस थाना रायपुर पुलिस द्वारा की गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच कर रही है।

