छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में DCP पश्चिम और ACP न्यू राजेन्द्र नगर कार्यालय का शुभारंभ

रायपुर 12 मार्च 2026/पुलिस कमिश्नरेट रायपुर में प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पुलिस कमिश्नर रायपुर द्वारा गुढ़ियारी रोड कोटा मुक्तिधाम के पास हनुमान मंदिर के सामने स्थित नवीन पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) कार्यालय तथा भाटागांव बस स्टैंड के प्रथम तल पर सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेन्द्र नगर कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया।

नवीन पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) कार्यालय के अंतर्गत आजाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, पुरानी बस्ती, डीडी नगर, आमानाका, न्यू राजेन्द्र नगर, टिकरापारा और मुजगहन थानों का पर्यवेक्षण किया जाएगा। वहीं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेन्द्र नगर अनुभाग के अंतर्गत थाना न्यू राजेन्द्र नगर, टिकरापारा और मुजगहन का संचालन किया जाएगा।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) कार्यालय में संदीप कुमार पटेल (भापुसे) पुलिस उपायुक्त पश्चिम रायपुर के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम रायपुर राहुल देव शर्मा भी इसी कार्यालय में बैठकर प्रशासनिक कार्यों का संचालन करेंगे। पुलिस विभाग के इस नए कार्यालय के शुरू होने से पश्चिम क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की निगरानी और पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!