बिलासपुर।अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय की कबड्डी महिला टीम, जो ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में चैंपियन रही है, अखिल भारतीय विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हे यहतु हिमाचल प्रदेश धर्मशाला के लिए प्रस्थान की ।प्रस्थान के पूर्व विश्वविद्यालय के कुलपति ए.डी.एन. बाजपेई ने खिलाड़ियों से भेंट कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. प्रमोद तिवारी जी, खेल संचालक अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय, विशेष रूप से उपस्थित रहे।टीम मैनेजर के रूप में डॉ. वसंत अंचल टीम के साथ धर्मशाला जा रहे हैं।टीम में शामिल खिलाड़ी हैं –संजू देवी, रोशनी, जागृति यादव, सिमरन, मनीषा, निधि, अनु, नूतन, सरोजिनी, त्रिजा ज्योति एक्का, शब्बो, चांदनी, संध्या चौहान एवं रुखसार।उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय विश्वविद्यालय स्तर पर कुल 16 टीमों का चयन हुआ है, जिनमें से शीर्ष 8 टीमें आगामी सत्र में खेलो इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त करेंगी।विश्वविद्यालय परिवार को पूर्ण विश्वास है कि टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष 3 में स्थान अर्जित कर छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित करेगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




