Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

गढ़फूलझर बनेगा छत्तीसगढ़ का प्रमुख आध्यात्मिक धाम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नानकसागर के विकास के लिए दिए 1 करोड़ रुपये

27/11/2026 - 3:30 PM

बसना टीआई शरद दुबे की कार्रवाई से मचा हड़कंप, कार से 1 करोड़ से अधिक की चांदी और नकदी जब्त

27/11/2026 - 11:41 AM

किसानों पर प्रकृति का कहर, सरकार की संवेदनहीनता ने बढ़ाई पीड़ा: प्रवेश दुबे

26/11/2026 - 5:45 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 27
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»बसना टीआई शरद दुबे की कार्रवाई से मचा हड़कंप, कार से 1 करोड़ से अधिक की चांदी और नकदी जब्त
छत्तीसगढ़ बसना भटगांव महासमुंद महासमुंद मेरा शहर

बसना टीआई शरद दुबे की कार्रवाई से मचा हड़कंप, कार से 1 करोड़ से अधिक की चांदी और नकदी जब्त

पलसापाली अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 52.528 किलो चांदी के आभूषण, बर्तन और 6 सिल्लियां बरामद; कार सहित 1.03 करोड़ का मशरूका जब्त
Basant Sahu Bureau ChiefBy Basant Sahu Bureau Chief27/11/2026 - 11:41 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बसना/महासमुंद।

महासमुंद जिले के बसना थाना प्रभारी शरद दुबे के नेतृत्व में बसना पुलिस ने अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पलसापाली नाका पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में चांदी और नकदी बरामद की है। पुलिस ने वाहन से 52 किलो 528 ग्राम चांदी के आभूषण, बर्तन, मूर्तियां एवं छह चांदी जैसी सिल्लियां बरामद की हैं। इनके अलावा 3 लाख 39 हजार 800 रुपये नकद भी मिले हैं। बरामद चांदी की अनुमानित कीमत 90 लाख रुपये है। परिवहन में प्रयुक्त कार की कीमत 10 लाख रुपये आंकी गई है। इस तरह नकदी और वाहन समेत कुल 1 करोड़ 3 लाख 39 हजार 800 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 नवंबर को थाना प्रभारी शरद दुबे के नेतृत्व में बसना पुलिस की टीम पलसापाली अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की मारुति सुजुकी विक्टोरियस कार क्रमांक CG 23Q 9222 को रोककर तलाशी ली गई। कार में उमेश कंसारी (45 वर्ष), निवासी गोबरानवापारा, जिला रायपुर तथा रोशन कुमार साहू (40 वर्ष), निवासी ग्राम बेलटूकरी, थाना राजिम, जिला गरियाबंद सवार थे।

वाहन की डिक्की और सीट पर रखे छह काले रंग के बैगों की तलाशी लेने पर प्लास्टिक के डिब्बों में रखे विभिन्न प्रकार के चांदी के आभूषण, पायल, बिछिया, अंगूठी, चैन, कड़ा, ब्रेसलेट, करधन, बर्तन, मूर्तियां तथा छह चांदी जैसी सिल्लियां मिलीं। इसके अलावा 3,39,800 रुपये नकद बरामद हुए।

बसना पुलिस ने वाहन सवार दोनों व्यक्तियों से बरामद चांदी एवं नकदी के वैध स्वामित्व, खरीदी-बिक्री के जीएसटी बिल, ई-वे बिल और परिवहन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा। लेकिन दोनों व्यक्ति कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके और न ही संतोषजनक जवाब दे पाए। चांदी के सामान के संबंध में बीएनएसएस की धारा 94 के तहत नोटिस तामील किया गया। संबंधित व्यक्तियों ने लिखित में कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं होना बताया।

See also  29 करोड़ की चिटफंड ठगी में बड़ा एक्शन, पीएसीएल के दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार

इसके बाद थाना प्रभारी शरद दुबे की टीम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 106 के तहत चांदी के आभूषण, बर्तन, मूर्तियां, सिल्लियां, नकदी और परिवहन में प्रयुक्त कार को विधिवत सीलबंद कर जब्त किया। मामले की सूचना आयुक्त, जीएसटी विभाग छत्तीसगढ़ को भी भेजी गई है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

एक कार्रवाई में एक करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

बसना थाना प्रभारी शरद दुबे के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में कुल 1 करोड़ 3 लाख 39 हजार 800 रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। जब्त सामग्री में 90 लाख रुपये कीमत की चांदी, 3 लाख 39 हजार 800 रुपये नकद और 10 लाख रुपये कीमत की कार शामिल है।

 

WhatsApp पर शेयर करें
Basant Sahu Bureau Chief
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

गढ़फूलझर बनेगा छत्तीसगढ़ का प्रमुख आध्यात्मिक धाम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नानकसागर के विकास के लिए दिए 1 करोड़ रुपये

27/11/2026 - 3:30 PM

किसानों पर प्रकृति का कहर, सरकार की संवेदनहीनता ने बढ़ाई पीड़ा: प्रवेश दुबे

26/11/2026 - 5:45 PM

सुरक्षा निधि के नाम पर जनता से वसूली क्यों?: प्रवेश दुबे

26/11/2026 - 4:21 PM

गढ़फुलझर में शराब दुकान के खिलाफ जनआक्रोश, सैकड़ों ग्रामीणों ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

25/11/2026 - 9:45 PM

किताबों से आगे बढ़कर हकीकत से रूबरू हुए विद्यार्थी, केलो डेम और केलो गार्डन का किया शैक्षणिक भ्रमण

25/11/2026 - 9:38 PM

जिलेभर में कल मनेगा संविधान दिवस, सुबह 11 बजे होगा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

25/11/2026 - 9:35 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

गढ़फूलझर बनेगा छत्तीसगढ़ का प्रमुख आध्यात्मिक धाम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नानकसागर के विकास के लिए दिए 1 करोड़ रुपये

27/11/2026 - 3:30 PM

बसना टीआई शरद दुबे की कार्रवाई से मचा हड़कंप, कार से 1 करोड़ से अधिक की चांदी और नकदी जब्त

27/11/2026 - 11:41 AM

किसानों पर प्रकृति का कहर, सरकार की संवेदनहीनता ने बढ़ाई पीड़ा: प्रवेश दुबे

26/11/2026 - 5:45 PM

सुरक्षा निधि के नाम पर जनता से वसूली क्यों?: प्रवेश दुबे

26/11/2026 - 4:21 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.