
सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। एक बदमाश जो राहगीरों को आते जाते डरा धमका रहा था उसे तलवार सहित गिरफ्तार किया है। विस्तृत विवरण इस प्रकार है कि रतनपुर पुलिस को सूचना मिली की महामाया पारा में कोई व्यक्ति तलवार लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा रहा है, जिसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जगदीश भोगल उर्फ जोगो को धारदार तलवार के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

