सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। रेलवे डिवीजन ऑफिस में पदस्थ कमर्शियल इंस्पेक्टर विनीता साहनी खुदकुशी मामले में भी महिला के परिजनों ने उसके पति ओबरे हेल पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पूरा मामला संदिग्ध बताया जा रहा है। पता चला कि घटना वाली सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान विनीता साहनी गिर गई थी जिसके कारण उनके कंधे की हड्डी खिसक गई थी। इस अवस्था में कोई कैसे फांसी के फंदे पर गांठ लगाकर उससे लटक सकता है ? जबकि महिला के कंधे की हड्डी खिसकी हुई थी।इधर विनीता साहनी के पिता और भाई ने बताया कि उनकी मर्जी के खिलाफ विनीता ने ओबेरे हेल के साथ लव मैरिज किया था, जिसे विनीता के पिता ने अपने बेटों से जानकारी छुपा कर कार भी गिफ्ट किया था। इतना ही नहीं इस अंतरजातीय शादी में करीब 20 लाख रुपए खर्च किए गए थे। लेकिन ओबरे हेल अक्सर पैसों के लिए दबाव बनाता था। 2013 में जब विनीता का सहारनपुर ट्रांसफर हो गया तो भी ओबरे हेल ने उसे छोड़ने की धमकी दी जिससे डर कर विनीता वापस घर आ गई। पता चला विनीता ने ही 10 लाख रुपए देकर जिम खुलवाया था जो कुछ दिनों में बंद हो गया, तो वही उसके पति ने धूप अगरबत्ती की फैक्ट्री भी लगाई लेकिन वह भी डूब गया। ओबरे हेल ने विनीता की मां के पर्स से ₹8000 चुरा लिए थे। ओबरे हेल को नशे का आदी बताया जा रहा है। यह भी पता चला कि विनीता ने 2020 में पति के अवैध संबंध को लेकर अजाक थाने में रिपोर्ट भी लिखवाई थी। कुल मिलाकर पूरा मामला संदेहास्पद है। और महिला के परिजनों ने उसके ही पति पर बेटी की हत्या कर लाश को फांसी के फंदे पर लटका देने का आरोप लगाया है। पुलिस फिलहाल मामले में जांच कर रही है। पुलिस महिला के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा प्रताड़ित करने जैसे पहलुओं पर भी जांच कर रही है।
Read Next
1 week ago
अमित शाह व CM विष्णुदेव साय ने मां दंतेश्वरी से मांगी प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना
1 week ago
CG Naxal News: कोर नक्सल क्षेत्र बीजापुर में IED विस्फोट, महिला माओवादी गंभीर रूप से घायल; साथी छोड़कर भागे
1 week ago
पिकनिक के दौरान एनीकेट डैम में बड़ा हादसा, डूबते भाई को बचाने उतरा छोटा भाई भी लापता
1 week ago
राजधानी में सनसनी: अज्ञात लुटेरों ने सर्राफा कारोबारी को बंधक बनाकर की लाखों की लूट
1 week ago
CG CRIME: घरेलू झगड़े ने लिया जानलेवा मोड़, छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की
1 week ago
महतारी वंदन की 20वीं किस्त जारी: अमित शाह ने जगदलपुर से मुख्यमंत्री बस सेवा का किया शुभारंभ
1 week ago
सड़क दुर्घटना के बाद बवाल: सड़क हादसे में दो की मौत, एंबुलेंस में सवार युवक की संदिग्ध हालात में लाश मिली
1 week ago
CG में दुर्गा विसर्जन के दौरान बवाल: कांग्रेस उपाध्यक्ष और उनके भाई पर हमला, इलाके में दहशत
1 week ago
नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: ओयो होटल में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, निगम ने तत्काल किया सील
2 weeks ago