सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के रिवर व्यू में गत दिनों पहले युवतियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो गया। वायरल वीडियो में एक युवती चाकू के साथ दिखाई दे रही है। इस के बाद पुलिस को घटना की जानकारी हुई। अब पुलिस ने युवतियों की पहचान भी कर ली है। घटना के छह दिन बाद पुलिस ने एक युवती के खिलाफ धारा 35 मारपीट का मामला दर्ज किया है।कोतवाली क्षेत्र के रिवर व्यू में युवतियों के बीच मारपीट का एक वीडियो शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया में वायरल हुआ। वीडियो में कुछ युवतियां एक दूसरे से मारपीट कर रही हैं। वायरल वीडियो में एक युवती के हाथ में चाकू भी है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही। चार दिन बाद पुलिस ने युवतियों की पहचान कर ली। जांच में पता चला कि दो युवतियों के बीच इंस्टाग्राम एप पर मैसेज को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान दोनों पक्ष की युवतियों ने एक दूसरे की पिटाई की। इस दौरान रिवर व्यू रोड पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। कुछ लोग युवतियों को भड़का भी रहे थे। मारपीट के बाद दोनों पक्ष वहां से चले गए। घटना की शिकायत किसी ने नहीं की। छह दिन बाद अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने खुद जुर्म दर्ज कर लिया है। अब दोनों पक्ष की युवतियों की तलाश की जा रही है।
Read Next
8 hours ago
विश्व जल दिवस पर कंपनी गार्डन में जल संगोष्ठी आयोजित
8 hours ago
विज्ञान-मानव का कौशल या चमत्कार; अब रात में भी चमकेगी सूरज की रोशनी
2 days ago
चैत्र नवरात्र पर धुसेरा के मां शीतला मंदिर में 107 ज्योतियां प्रज्ज्वलित
2 days ago
22 मार्च विश्व जल दिवस पर विशेष-जल जीवन,कल
2 days ago
नक्सली हमले में घायल जवान को हाई कोर्ट से मिली राहत
2 days ago
शहर के निजी कॉलेज कैंटीन में बैठे छात्र के आंख पर पटाखा फोड़ा आरोपी गिरफ्तार
2 days ago
शिर्डी साईं बाबा के चरण पादुका आगमन पर शहर भर में स्वागत वंदन किया गया
2 days ago
गैस सिलेंडरों का काला खेल बेनकाब, 16 सिलेंडर के साथ आरोपी गिरफ्तार
3 days ago
विद्युत विभाग के तीन अधिकारी और लेखापाल को रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा
3 days ago
अवैध उत्खनन के विरुद्ध खनिज विभाग की हुई बड़ी कार्रवाई, 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
Related Articles
Check Also
Close

