छत्तीसगढ़रायपुर

लाखों की हेरोइन तस्करी में संलिप्त तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा एक्शन

रायपुर/भिलाई 27 अगस्त 2024: सुपेला पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर सुपेला के कांट्रेक्ट कॉलोनी हनुमान मंदिर के पास से हेरोइन (चिट्‌टा) बेचते आरोपी को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 6 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी मार्केट में कीमत 50 हजार रुपए से ज्यादा आंकी जा रही है। मामले का खुलासा करते हुए सीएसपी भिलाई सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि नशे के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसीसीयू और सुपेला थाना की संयुक्त टीम का गठन किया गया था। इस बीच मुखबीर से सूचना मिली कि कांट्रेक्टर कॉलोनी हनुमान मंदिर के पास सुपेला से एक व्यक्ति चिट्‌टा बेच रहा है।

इस पर संयुक्त सूचना की तस्दीक कनरे मौके पर पहुंची। मुखबिर के बताए हुलिए के मुताबिक एक संदिग्ध नजर आया। घेराबंदी करके संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपना नाम हरजिंदर सिंग उर्फ बल्लू निवासी कान्ट्रेक्टर कालोनी सुपेला बताया। आरोपी के कब्जे लेडिस पर्स में रखे 2 पैकेट 6 ग्राम हेरोईन (चिट्टा)और एक इलेक्ट्रानिक तराजू मशीन मिली, जिसकी मार्केट में 50 हजार रुपए से अधिक थी। इस पर आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई के लिए उसे थाने लाया गया, जहां उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (ख), 22 के तहत कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!