छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

विकसित भारत संकल्प यात्रा का 8 गावों में आयोजित किया गया शिविर

बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं ग्रामीण

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 27 दिसम्बर 2023/ जिले के 8 गावों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के चार वाहनों से कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हो रहे हैं। बरमकेला विकासखंड के ग्राम महाराजपुर और रानीडीह में वीबीएसवाय कार्यक्रम किया गया। सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम परसकोल और परसदा बड़े में किया गया। इसी प्रकार बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम चारपाली, पीरदा, जुनवानी और घोघरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम किया गया, जहां जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा शिविर लगाया गया था। जिले के नागरिकों को शिविर के माध्यम से विभागों के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा वाहन का महिलाओं ने स्वागत एवं पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में सभी ग्रामीणों ने विकसित भारत निर्माण के लिए शपथ लिया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भारत की जनता के नाम दिए गए संदेश एवं आव्हान का प्रदर्शन किया गया। विभिन्न योजनाओं से लाभार्थियों के द्वारा मेरी कहानी मेरी जुबानी अंतर्गत अपने विचारों को व्यक्त किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘‘धरती कहे पुकार के‘‘ के माध्यम से खेतों में जैविक खाद के प्रयोग का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!