छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

विकसित भारत संकल्प यात्रा से सभी हितग्राहियों को लाभ दिलाने का लक्ष्य

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 5 जनवरी 2024/ शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा से अथक प्रयास किया जा रहा है, जिससे लोग जागरूक हों और समस्त प्रकार के योजनाओं का लाभ ले सकें। इस यात्रा को 26 जनवरी 2024 तक गांव गांव, शहर शहर पूरे देश में ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले के बरमकेला विकासखंड के ग्राम कुम्हारी व सरायपाली में, सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम
लिमगांव, खम्हारपाली, दबगांव व खोखसीपाली में और बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम सलिहा, धौराभांठा (सु), पिपरडुला, झुमका, करियाटार, रामतला में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम किया गया। महिलाओं ने स्वागत में रंगोली बनाई, कलश स्थापना की और सामूहिक आरती भी की। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए थे। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य स्टाल में इलाज कराए और दवा लिए। प्रधानमंत्री के संदेश का प्रदर्शन किया गया। बालक बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘‘धरती कहे पुकार के‘‘ से खेतों में जैविक खाद के प्रयोग का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button