छत्तीसगढ़रायपुर

विशेष संगठनात्मक बैठक संपन्न – राष्ट्रीय संयोजक रवि चाणक्य के मार्गदर्शन में तय हुए संगठन विस्तार के नए आयाम

रायपुर,8 जून 2025।नरेंद्र मोदी विचार मंच के अनुशांगिक संगठन की विशेष बैठक राजधानी रायपुर के सरोना स्थित के.पी.एस. मीटिंग हॉल में संपन्न हुई। यह बैठक राष्ट्रीय संयोजक रवि चाणक्य जी के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित की गई। हालांकि वे व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं रह सके, परंतु उनके द्वारा पूर्व में दिए गए संगठनात्मक दिशा-निर्देशों और दूरदर्शी विचारों के आलोक में ही इस बैठक का एजेंडा तय किया गया। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से उनके नेतृत्व व मार्गदर्शन को संगठन की प्रगति का आधार बताया।

बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और डिजिटल अभियान के विस्तार पर चर्चा हुई। साथ ही, यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक राज्य में आगामी माह संगठन सुदृढ़ीकरण सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा।

इस अवसर पर मंच के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें:राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्रा,
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा,राष्ट्रीय महामंत्री डोमार साहू, प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय,अमरनाथ सोनी, अंजनी शर्मा,कार्यकारिणी सदस्य टंकेश्वर चंद्रा,कपिल दीक्षित, मिथुन मंडल,अमित परगनिया,राष्ट्रीय सचिव प्रकाश शर्मा एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एच.डी. महंत, और कई पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।बैठक में संगठन की संरचना को और अधिक मज़बूत करने, प्रदेश स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और आगामी कार्ययोजनाओं को गति देने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, संगठन सुदृढ़ीकरण सप्ताह की रूपरेखा को भी अंतिम रूप दिया गया।
डॉ. राकेश मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा–“राष्ट्रीय संयोजक  रवि चाणक्य जी का मार्गदर्शन हमारे लिए पथप्रदर्शक है। संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त बनाना हमारा साझा लक्ष्य है।
” बैठक का समापन राष्ट्रगान और संगठनात्मक प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button