छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर दिव्यांग बच्चों का दंत परीक्षण, डेंटल किट का वितरण

सारंगढ़-बिलाईगढ़ 28 मार्च 2026/ विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष पहल करते हुए प्रांजल वेलफेयर फाउंडेशन में दंत परीक्षण और डेंटल किट वितरण किया गया, “स्वस्थ मुंह, सुखी जीवन” थीम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को मुख स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया और मौके पर ही उनके दांतों की जांच कर जरूरी सलाह दी गई, परीक्षण दल में दंत रोग विशेषज्ञ और जिला नोडल अधिकारी राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य नियंत्रण कार्यक्रम डॉ इन्दु सोनवानी तथा दंत चिकित्सक सहायक रविन्द्र सिदार मौजूद रहे जिन्होंने बच्चों की स्थिति का आकलन कर उन्हें उचित देखभाल के तरीके बताए, इस दौरान न सिर्फ जांच बल्कि बच्चों और उपस्थित लोगों को दांतों की सफाई, खानपान और नियमित देखभाल के बारे में सरल तरीके से समझाया गया ताकि शुरुआती स्तर पर ही बीमारियों को रोका जा सके, वहीं राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिले में कार्यरत सीएचओ और आरएचओ को भी दांतों की संरचना, दांतों में सड़न, मसूड़ों की बीमारी, मुंह के छाले, सांसों की दुर्गंध, दांत दर्द, टेढ़े-मेढ़े दांत, डेंटल फ्लोरोसिस, प्रीकैंसर लिजन और ओरल कैंसर जैसे गंभीर विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया, साथ ही बच्चों में होने वाले मुख रोगों की पहचान, उपचार और रोकथाम के तरीके भी विस्तार से बताए गए, कार्यक्रम के माध्यम से ओरल हेल्थ से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने और सही जानकारी लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!